Homeअधौराअधौरा घाटी में बड़ा सड़क हादसा: टायर फटते ही पलटी सवारी पिकअप,...

अधौरा घाटी में बड़ा सड़क हादसा: टायर फटते ही पलटी सवारी पिकअप, 15 लोग घायल; तीन महिलाओं की हालत गंभीर

कैमूर: अधौरा घाटी में टायर फटने से पलटी सवारी पिकअप, 15 घायल, तीन महिलाएं रेफर

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड की पहाड़ी घाटी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पचमहुला गांव के समीप यात्रियों से भरी एक पिकअप का अचानक टायर फट जाने से वाहन चालक का नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में महिलाओं समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

घायलों में लोहारा थाना क्षेत्र के पचमाहुल गांव निवासी रामजी उरांव की पत्नी लक्ष्मीना देवी (35 वर्ष), लोंदा गांव निवासी पतलु यादव की पत्नी शांति देवी (35 वर्ष) तथा रोहतास जिले के नाटा थाना क्षेत्र के सोली गांव निवासी उपेंद्र उरांव की पत्नी सल्या देवी (40 वर्ष) शामिल हैं। तीनों का इलाज फिलहाल भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार, लोंदा गांव से अधौरा की ओर चलने वाली सवारी पिकअप में करीब 20 से 25 लोग सवार होकर अपने-अपने कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वाहन पचमहुला गांव के पास पहाड़ी घाटी में पहुंचा, अचानक उसका एक टायर फट गया। तेज आवाज के साथ वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकालकर एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए अधौरा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पिकअप का टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments