Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

4 जुलाई की रात वह मोहनियां टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ा कर आराम करने लगा। सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसकी जेब से मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड और अन्य जरूरी सामान गायब था। चालक ने बताया कि माल समय पर पहुंचाने की मजबूरी के कारण वह तत्काल जम्मू के लिए रवाना हो गया। 15 जुलाई को वापस लौटने के बाद जब वह बैंक से पैसे निकालने पहुंचा तो खाते में जमा 57,800 रुपये पहले ही निकाले जा चुके थे। बैंक से ट्रांजैक्शन की जानकारी लेने पर पता चला कि 4 और 5 जुलाई को मोहनियां स्थित तिरुपति बालाजी पेट्रोल पंप के माध्यम से उसके मोबाइल का उपयोग कर पूरी राशि ट्रांसफर कर निकाली गई।
इसके बाद पीड़ित ने मोहनियां थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस पेट्रोल पंप पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। मोहनियां एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि 4 जुलाई को ट्रक चालक टोल प्लाजा के पास वाहन खड़ा कर सो गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड समेत अन्य सामान चोरी हो गया। बाद में चालक ने बैंक खाते से करीब 60 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



