Home बेगूसराय हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, इलाज जारी

हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, इलाज जारी

Bihar: बेगूसराय जिले में एक शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। युवक को गोली जयमाला के रस्म के समय हर्ष फायरिंग के दौरान लगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जयमाला के रस्म के दौरान गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दरसल यह घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के चनारपुर गांव निवासी   सुनील कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। घटना से सम्बंधित जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया है कि घायल युवक प्रिंस कुमार अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने बताया है कि बारात सही तरीके से दरवाजा लग गया था।

मछली नहीं खाने पर सनकी पिता ने पिट-पिट कर दी पुत्री की हत्या, फरार

2 दिवसीय दौरे पर आए PM मोदी ने 48,500 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पिस्टल, मैगजीन एवं 11 कारतूस के साथ 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

बहन के तिलक चढ़ाने गए भाई की चाकू गोद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

निगरानी टीम ने 1.10 लाख रिश्वत लेते डाटा आपरेटर को‌ रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिक्रमगंज में 30 मई को PM के कार्यक्रम को ले शाहाबाद डीआईजी ने किया निरीक्षण

सासाराम रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर समधी-समधन की कोर्ट मैरिज को लेकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

6 दिनों से लापता युवक का शव बरामद , दोस्तों ने की थी हत्या

बारात से लौट रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, इलाज जारी

बक्सर एडीएम अनुपमा सिंह पर नगर थाना में मारपीट की दर्ज हुई प्राथमिकी

दरवाजा लगने के बाद जब जयमाला का रस्म किया जा रहा था। तभी प्रिंस कुमार के बगल में एक लड़का हथियार लेकर बैठा था और इस दौरान ताबड़तोड़ हथियार से हर्ष फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग करने के दौरान ही प्रिंस कुमार को पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया है की गोली लगते ही प्रिंस कुमार बेहोश होकर उसी जगह पर गिर गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।  इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना पुलिस को दी गई।  मौके पर बीरपुर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

 

 

 

Exit mobile version