Bihar: रोहतास जिले के सासाराम से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सासाराम के रजिस्ट्री कार्यालय में एक चार बच्चों का बाप और तीन बच्चों की मां शादी करने कोर्ट में पहुंच गए। जिसे लेकर दोनों पक्ष के परिजन भी पहुंचे और दोनों पर चप्पल जूते की बौछार कर दी। वही इस ड्रामे के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, जो रोकना चाहा किन्तु फिर भी चप्पल जूते की बौछार रुक नहीं रहा था। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों रिश्ते में समधी तथा समधिन होने वाले थे। दरसल शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम अपने पुत्र की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ ठीक किए थे। एक साल पहले दोनों पक्ष में शादी तय हो गई थी। इसी बीच लड़का का पिता दयाशंकर सिंह तथा लड़की की मां धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। ऐसी आशंका जताई जा रही है की दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर लिया और फिर कोर्ट में शादी करने के लिए दोनों पहुंचे थे। जब इसकी सूचना दयाशंकर राम के परिजन तथा धर्मशिला देवी के पति सुनील राम को लगी तो वह सभी भी रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों शादी करने पर अड़े हुए थे।
इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे तभी लोग दयाशंकर राम की चप्पलों से पिटाई करने लगे। दयाशंकर राम के बारे में पता चला कि उसकी दो पत्नियों पहले मर चुकी है अब उसके 4 संतान है जिसमें वह अपने बड़े पुत्र की शादी धर्मशिला देवी के पुत्री से तय कर दिया था लेकिन बाद में धर्मशिला देवी से ही उसका संबंध हो गया। उधर धर्मशिला देवी कहती है कि उसका पति सुनील नाम उसके साथ मारपीट करता है ऐसे में वह चाहती है कि अपने होने वाले समाधि दया शंकर राम के साथ शादी कर ले। विवाद बढ़ता देख दोनों के परिजन इकट्ठा हुए और फिर एक ऑटो में बैठकर सभी को परिवारिक पंचायती के लिए लेकर चले गए।
Views: 459