Homeमोहनियाप्रेम प्रसंग में हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर...

प्रेम प्रसंग में हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्वेदन

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौरा ग्राम निवासी अनिल कुमार गोस्वामी के हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्वेदन। प्रेम प्रसंग में हुई हत्या की घटना को तीन सगी बहनों, एक प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। तीनो सगी बहनों व एक प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें शुक्रवार को भभुआ जेल भेज दिया गया है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए मोहनियां के डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि नरौरा ग्राम निवासी विजय बहादुर गोस्वामी ने 29 मई को थाना में आवेदन दिया था। जिसमें 28 मई से अपने पुत्र अनिल कुमार गोस्वामी के गायब होने की बात कही गयी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आवेदक द्वारा नरौरा ग्राम निवासी संजय साह की पुत्री व परिवार के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में मोहनियां थाना में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए कांड के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी, पुअनि चंदन कुमार, राजू कुमार, प्रभात कुमार, पुअनि पूनम कुमारी व आरती कुमारी शामिल थे। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार के दोस्तों से पूछताछ शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान,साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ के दौरान पता चला कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। जिसमें मृतक की पूर्व प्रेमिका ज्योति कुमारी, उसकी बहन खुशबू कुमारी व नेहा कुमारी, नेहा के प्रेमी श्याम नारायण सिंह एवं उसके दोस्त गोपाल सिंह की संलिप्तता है।

NS News

बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

NS News

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दो आरोपितों को मृत्युदंड

NS News

निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

NS News

भागकर शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या

NS News

सनकी युवक ने भाई के बहू की कुदाल से काटकर कर दी हत्या

NS News

कोर्ट ने परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर दुष्कर्म व हत्या मामले में ठहराया दोषी करार

NS News

आपसी विवाद में सनकी युवक ने मां बेटे को कुदाल से काट कर दी निर्मम हत्या

NS News

संदिग्ध अवस्था में छत से गिरकर उत्पाद विभाग में कार्यरत निजी वाहन चालक की मौत

NS News

वार्ड सदस्य के पति की हत्या, पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

NS News

गैंगरेप और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नरौरा निवासी संजय साह की पुत्रियों ज्योति कुमारी, नेहा और खुशबू कुमारी तथा राधेश्याम सिंह के पुत्र श्याम नारायण सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। सख्ती से पूछताछ करने के बाद इन लोगों द्वारा बताया गया कि अनिल कुमार गोस्वामी की हत्या की गई है। हत्या के बाद श्याम नारायण सिंह एवं गोपाल बाइक से शव को नरौरा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर नहर के किनारे मिट्टी से ढंक दिए थे। अभियुकों की निशानदेही पर अनिल कुमार गोस्वामी का शव नहर किनारे से बरामद कर लिया गया। मृतक का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को श्याम नारायण सिंह के घर से बरामद किया गया। इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी अभियुक्तों को शुक्रवार को भभुआ जेल भेज दिया गया। 24 घंटे में कांड का उद्भेदन करने वाली टीम से सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।

NS News

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

NS News

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

NS News

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

NS News

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

NS News

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

NS News

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

NS News

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

NS News

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

NS News

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

NS News

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments