Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तर दिशा की सीढ़ियों से मंदिर में घुसे चोर
बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के उत्तर दिशा की ओर से सीढ़ियों के सहारे परिसर में दाखिल हुए थे। चोरी की वारदात के बाद उन्होंने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर लेकर फरार हो गए। रविवार की भोर में जब पुजारी पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में चोरी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसडीपीओ, जांच शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटन विभाग करा चुका है भलुनी भवानी धाम महोत्सव
गौरतलब है कि प्रसिद्ध भलुनी भवानी मंदिर धार्मिक न्यास परिषद के अधीन है। कुछ माह पूर्व मंदिर की व्यवस्था और देखरेख के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया था। गत 14 नवंबर को पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार यहां भलुनी भवानी धाम महोत्सव का आयोजन कराया गया था। ऐसे में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर हुई चोरी की इस बड़ी वारदात ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा मजबूत करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



