Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला का शव रविवार की सुबह पुलिस के द्वारा उसके घर के पीछे बथान के पास से बरामद किया है। ग्रामीणों के द्वारा महिला का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे प्रियंका कुमारी शौच करने की बात कह कर घर से निकली थी।
देर रात तक वापस नहीं आने पर उन लोगों ने आसपास खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। सुबह में ग्रामीणों ने घर के पीछे बथान के पास से शव होने की सूचना दी। जाकर देखने पर वहां प्रियंका देवी का शव पड़ा हुआ था। मृतक महिला के पति मुन्ना महतो एवं उनके मायके वाले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।