Bihar: सारण जिले के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी चंद्रकांत सिंह उर्फ अशांत सिंह को अपराधियों के द्वारा शनिवार की शाम घर में घुसकर गोली मार दिया गया है। अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मारा है। अशांत सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ला के रहने वाले है। इस घटना में अशांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिन्होंने अशांत सिंह को देखते ही गोली चलाना शुरु कर दिया। उन्होंने बताया कि जमीन के पूर्व के विवाद को लेकर उन्हें गोली मारी गई है। बताया जाता है कि अशांत सिंह जयप्रकाश विश्वविद्यालय में संविदा पर बहाल थे। वे पिछले 7-8 महीना से विश्वविद्यालय जाना बंद कर दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।