Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं घायल पप्पू श्रीवास्तव, पिता नागेंद्र श्रीवास्तव, निवासी खामिदौरा, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर बताए गए हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मनीष श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. कल्पना कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे घायल का प्राथमिक उपचार कर आगे की चिकित्सा व्यवस्था की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।



