Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रथयात्रा शुरू होने से पहले सदियों पुरानी परंपरा का भी निर्वहन किया गया। मान्यता के अनुसार भगवान के रथ के आगे नगर के प्रथम नागरिक द्वारा झाड़ू लगाकर मार्ग को पवित्र किया जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी तथा इस्कॉन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर यात्रा का शुभारंभ कराया। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। रथयात्रा में शामिल लोगों के उत्साह और श्रद्धा ने आयोजन को यादगार बना दिया।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर नगर पंचायत हाटा के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह चैनपुर बीडीओ अभिषेक यादव, सीओ आमिर अजीम, राजस्व पदाधिकारी बब्बन पाल, एसआई चंदन कुमार, रोशन कुमार, एएसआई नरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में भरत सेठ, राकेश शर्मा, मोती मोदनवाल, डिंपल जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता बिरजू पटेल सहित अनेक स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान नगर में श्रद्धा, अनुशासन और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।



