Homeदुर्गावतीNH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 28 मवेशी बरामद; तस्कर...

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 28 मवेशी बरामद; तस्कर फरार

दुर्गावती में कंटेनर से 28 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कंटेनर में सवार तस्कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कंटेनर को भी जब्त कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनियां की ओर से एक कंटेनर में मवेशियों को लादकर उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-19 पर खजुरा गांव के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कंटेनर को रोककर उसकी जांच की।

पुलिस को देखते ही वाहन में मौजूद पशु तस्कर मौके से फरार हो गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसके अंदर 28 मवेशी पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर कंटेनर को जब्त कर लिया। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments