Home चैनपुर 4 साल से बंद पड़ा प्रतिनिधि प्रतीक्षालय भवन, अब ‘शोभा की वस्तु’...

4 साल से बंद पड़ा प्रतिनिधि प्रतीक्षालय भवन, अब ‘शोभा की वस्तु’ बना

BIHAR, कैमूर (चैनपुर): प्रखंड मुख्यालय परिसर में एमएलसी फंड से बना प्रतिनिधि प्रतीक्षालय भवन पिछले चार वर्षों से महज ‘शोभा की वस्तु’ बनकर रह गया है। देखरेख और मेंटेनेंस के अभाव में स्थिति यह है कि बरसात में इसकी छत से पानी टपकने लगा है, जबकि सफाई न होने से परिसर गंदगी के अंबार में बदल चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले एमएलसी संतोष कुमार सिंह के फंड से 13 लाख 90 हजार रुपये की लागत से यह भवन तैयार कराया गया था। निर्माण के तीन साल बाद एक बार रंगाई-पुताई भी हुई, मगर उपयोग शून्य रहा। न तो प्रतिनिधियों को यहां बैठते देखा गया और न ही भवन का किसी अन्य कार्य में इस्तेमाल हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाए तो धूप या बरसात में आने-जाने वाले लोग यहां आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन फिलहाल यह भवन ताला जड़कर बंद पड़ा है।

प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी ने बताया कि नियमानुसार ब्लॉक खुलने के साथ ही इस भवन का गेट खुलना चाहिए और बंद होने पर ही बंद होना चाहिए। मगर ऐसा नहीं होता, जिसके कारण प्रतिनिधि परिसर में इधर-उधर बैठकर अपना कार्य निपटाने को मजबूर हैं।

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

मछली पकड़ने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

खाकी पर खाकी का हमला: आपसी विवाद में दरोगा ने सिपाही को किया चाकू से लहूलुहान

बड़े पर्दे पर लौट रही है बिहार की बेटी काव्या कश्यप जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को करेगी धमाकेदार एंट्री

महिला ने SI पर लगाया गंभीर आरोप, पुलिस महकमे में हड़कंप

Exit mobile version