Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा सघन अभियान चलाकर की गई छापेमारी के दौरान दुर्गम पहाड़ियों पर चल रहे अवैध शराब निर्माण की भठ्ठियों को ध्वस्त करते हुए मौके पर ढाई हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया है, वही कुल 27 लीटर महुआ से निर्मित शराब बरामद करते हुए महिला व पुरुष मिलाकर कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार लोगों में विनोद यादव पिता छविनाथ यादव ग्राम लोहरा, संतोष राम पिता रामसूरत राम ग्राम शिवपुर, कुमार प्रवीण पिता विजय कुमार प्रसाद ग्राम रूपापट्टी, सुभाष प्रसाद पिता हरिचरण प्रसाद ग्राम रूपापट्टी, शंकर बिंद पिता बेचन बिंद ग्राम रूपापट्टी, रमुन बिंद पिता स्वर्गीय सुरेश बिंद गांगोडीह।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
कुश कुमार पिता सियाराम बिंद ग्राम डुमरिया, लल्लन बिंद पिता पूर्णमासी बिंद ग्राम जयरामपुर, धनंजय बिंद पिता बंसरोपन बिंद ग्राम जयरामपुर, रोहित बिंद पिता नाथा बिंद ग्राम जयरामपुर, मीरा देवी पति रमून बिंद ग्राम गांगोडीह, सुनीता देवी पति राजगृही बिंद ग्राम जयरामपुर एवं चंदा देवी पति छठ्ठू बिंद ग्राम गांगोडीह का नाम शामिल है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
थानाध्यक्ष चैनपुर उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि दुर्गम पहाड़ियों एवं पहाड़ी के नीचे तलहटी पर बसे वैसे लोग जिनके के यहां महुआ से शराब निर्माण करने की सूचना प्राप्त हुई थी वहां छापेमारी कर लगभग ढाई हजार लीटर महुआ का जावा मौके पर ही विनष्ट किया गया, जबकि 27 लीटर शराब बरामद किए गए हैं, शराब निर्माण, बिक्री व उपयोग के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें मेडिकल जांच करवाने के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर
- भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी