Home चैनपुर हाटा में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, हथियार वायरल फोटो की...

हाटा में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, हथियार वायरल फोटो की जांच के दौरान पुलिस से की अभद्रता

कैमूर: हाटा में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, वायरल हथियार फोटो की जांच के दौरान हुई कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में हथियार के साथ वायरल हुई एक तस्वीर की जांच के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नागेंद्र गिरी, पिता स्वर्गीय राम अवध गिरी, निवासी हाटा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक की हथियार लहराते हुए तस्वीर वायरल हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले को गंभीरता से लेते हुए भभुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तस्वीर में दिख रहे युवक बबलू राम, पिता नरेश राम, निवासी देवरजी कला (थाना भभुआ) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान बबलू राम ने बताया कि तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार उसका नहीं, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति का है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम हथियार के संबंध में पूछताछ करने के लिए नगर पंचायत हाटा स्थित नागेंद्र गिरी के घर पहुंची।

बताया जाता है कि उस समय नागेंद्र गिरी शराब के नशे में था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत हाटा से नागेंद्र गिरी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

Exit mobile version