Home चैनपुर घर बनाना पड़ा महंगा! 50 हजार रंगदारी नहीं देने पर दीवार ढहाने,...

घर बनाना पड़ा महंगा! 50 हजार रंगदारी नहीं देने पर दीवार ढहाने, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

कैमूर: ₹50 हजार रंगदारी नहीं देने पर दीवार तोड़ी, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर कस्बा मोहल्ले में मकान निर्माण के दौरान कथित रूप से रंगदारी मांगने और रकम नहीं मिलने पर नवनिर्मित दीवार तोड़ने, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में चैनपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, चैनपुर कस्बा निवासी हसीब खान (पिता- स्वर्गीय नसीर खान) ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को वह अपनी जमीन पर मकान की चारदीवारी का निर्माण करा रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान पड़ोस के तस्लीम खान, बाबर खान और तौकीर खान वहां पहुंचे और निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में ₹50 हजार की रंगदारी की मांग करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों आरोपियों ने नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया। इसके बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ की, मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया।

आवेदक ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी तस्लीम खान के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है और वह फिलहाल पटना उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर है। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के आरोपों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version