Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर हरसू ब्रह्म धाम स्थित एक स्वर्ण व्यवसाई के द्वारा एक युवक को नकली आभूषण असली बताकर बेचने का मामला सामने आया है इस मामले को लेकर युवक के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर स्वर्णकार के विरुद्ध शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चैनपुर थाना
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए ग्राम नौघरा के निवासी रेहान खान पिता राजू खान के द्वारा बताया गया कि चैनपुर हरसू ब्रह्म धाम मार्ग में मां दुर्गा ज्वेलर्स नाम की एक आभूषण की दुकान है, जिसके दुकानदार भरत सेठ हैं, 29 अगस्त 2018 की तिथि को इनके द्वारा भरत सेठ की दुकान से एक सोने की अंगूठी खरीदी गई थी।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
अंगूठी खरीदते समय इनके द्वारा कुछ सोने के पुराने आभूषण भी दिए गए थे। कुछ समय बाद अचानक इन्हें कुछ पैसों की आवश्यकता पड़ी तो यह किसी अन्य दुकान में उक्त अंगूठी को बेचने के लिए पहुंचे, तो दुकानदार के द्वारा बताया गया कि यह अंगूठी सोने की नहीं है।
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
इसके बाद जब यह दुकानदार भरत सेठ के पास पहुंचकर सारी बात बताएं और अंगूठी को वापस कर इनके द्वारा पैसों की मांग की गई तो दुकानदार भरत सेठ के द्वारा टालमटोल किया जाता रहा ग्राहक रेहान खान के द्वारा बताया गया कि अब तक इनके द्वारा भरत सेठ की दुकान पर एक दर्जन से ऊपर बार जाकर अंगूठी वापस करने के प्रयास किया गया, हर बार टालमटोल किया जा रहा है, थक हार कर इनके द्वारा चैनपुर थाने में शिकायत की गई है।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
जब इससे जुड़ी जानकारी चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के लिए तो उनके द्वारा बताया गया कि एक युवक के द्वारा शिकायत की गई है, जिस पर उस दुकानदार को थाने पर बुलाया गया है दोनों पक्षों के बीच पूरे मामले को समझने के उपरांत मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
- शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान को कुचला, हुई मौत