Home सीवान सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली

सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली

सिवान में पुलिस मुठभेड़, आभूषण लूटकांड के दो बदमाशों को लगी गोली, पटना रेफर

Bihar: सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना लहेजी गांव के पास की है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजांच के दौरान ही संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल बदमाशों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी रोहित शर्मा और जीबी नगर थाना क्षेत्र के रोहित कुमार उर्फ रिशु के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा पहले से कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी हाल ही में थाने के पास स्थित एक आभूषण दुकान में हुई लूटकांड में भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Exit mobile version