Home रामगढ़ सिसौड़ा में जहरीले सांप ने बुझा दिया घर का चिराग, 9 साल...

सिसौड़ा में जहरीले सांप ने बुझा दिया घर का चिराग, 9 साल की शिवांगी की मौत

सिसौड़ा में सर्पदंश से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में नौ वर्षीय बच्ची की जान चली गई। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं बच्ची की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान सिसौड़ा गांव निवासी राजू बिंद की नौ वर्षीय पुत्री शिवांगी कुमारी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते परिजन
जानकारी देते परिजन

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह शिवांगी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित किए जाने की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची की मौत सर्पदंश से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Exit mobile version