Bihar: रामगढ़, होली की छुट्टी ख़त्म होते ही सोमवार को सिविल सर्जन विंदेश्वरी रजक के द्वारा रामगढ़ स्थित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जंहा निरीक्षण के दौरान पाया गया की डॉक्टर समेत कुल 5 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित है। आपको बता दे की स्वास्थ्य विभाग व पुलिस थाना के लिए होली की छुट्टी नहीं रहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जंहा करीब डेढ़ से दो घंटे तक सिविल सर्जन ने रह कर अन्य गतिविधियों को देखा। व्यवस्था से असंतुष्ट रहे। वही इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर सिविल सर्जन विंदेश्वरी रजक ने बताया कि डॉ रविशंकर के अलावा 5 स्वास्थ्य कर्मी जांच में अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी लोगों से स्पष्टीकरण किया जा रहा। स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।