Home चैनपुर सरप्राइज देने के बहाने रेप बनाई वीडियो फिर दर्जों बार किया शारीरिक...

सरप्राइज देने के बहाने रेप बनाई वीडियो फिर दर्जों बार किया शारीरिक शोषण, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: वीडियो बनाकर शोषण, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है, एक नाबालिग को एक युवक के द्वारा सरप्राइज देने के नाम पर बहला फुसलाकर, हाथ बांधते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है, जिसके बाद नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी देते हुए दर्जनों बार शारीरिक शोषण किया गया एवं नगदी रुपए की भी उगाही की गई है, मामले को लेकर चैनपुर थाने में पीड़िता ने आवेदन देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

chainpur thana

आवेदन में पीड़िता ने बताया है, बीते 15 अगस्त को युवक द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर सरप्राइज देने के नाम पर चंदौली ले जाया गया, जहां एक होटल में जाते ही दरवाजा बंद करके उसके हाथ बांध दिए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, उस दौरान लड़की बेहोश हो गई, जिसका लाभ उठा उठाते हुए आपत्तिजनक अवस्था में एक वीडियो बना ली गई, इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हुआ, लड़की के मुताबिक जिस तिथि को यह घटना घटित हुई, उस तिथि पर वह नाबालिग थी, जिसके बाद युवक के द्वारा धमकी दी गई कि घर में किसी को बताए तो वीडियो वायरल कर देंगे साथ ही गोली मार देंगे, पीड़िता डरी सहमी यह बात किसी को नहीं बता पाई इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलने लगा, लड़के के द्वारा जब मर्जी फोन करके बुलाया जाता है एवं जबरन शारीरिक शोषण किया जाता विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती, इसी बीच पीड़िता को कॉलेज के माध्यम से स्कॉलरशिप के 25 हजार रुपए मिले वह भी कभी नगद तो कभी ऑनलाइन ट्रांसफर डरा धमकाकर युवक द्वारा करवा लिया गया।

बीते 2 मार्च को युवक के द्वारा फोन करके बुलाया गया उस दौरान उसका एक मित्र भी साथ में था, दोनों युवकों के द्वारा लड़की के साथ अश्लील हरकत की गई, विरोध करने पर मोबाइल छीनकर पटक दिया गया जिसमें वह टूट गया।
वर्तमान में 10 अप्रैल 2026 को वह मुंडेश्वरी होटल में जबरन बुलाया और जबरदस्ती संबंध बनाया, फिर जबरदस्ती बनारस ले जाकर परमहंस आश्रम में जबरदस्ती करते हुए सिंदूरदान किया, इसके बाद उसकी फोटो, वीडियो वायरल कर दी, जब यह बात पूरे गांव में फैल गई तो घरवाले पूछताछ करने लगे तब पीड़िता ने पूरी बात अपने घर वालों को बताई गई, जिसके बाद थाने में पहुंचकर आवेदन दिया गया है।
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया, पिता के द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version