Home मोहनिया NH-319 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,...

NH-319 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

मोहनियां NH-319 हादसा: कैथियां के युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

Bihar: कैमूर, मोहनियां-चौसा राष्ट्रीय राजमार्ग 319ए पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दैत्रावीर बाबा स्थान के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS NewsNS News

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सुनील चौधरी, मोहनियां थाना क्षेत्र के कैथियां गांव का निवासी था। वह रामगढ़ से अपने गांव लौट रहा था, तभी शाम करीब 8:20 बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच जारी है। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version