Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर में अंकित अपनी बहन के साथ रह रहे थे, लेकिन मंगलवार की रात दोनों खाना खाने के बाद घर में ताला बंद कर पास ही अपने बड़े पापा के घर सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब अंकित दुकान खोलने चले गए, उसी दौरान उनकी बहन घर की सफाई करने पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा गया तो घर के दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, एक बक्से से 1.22 लाख रुपये नकद के साथ तीन जोड़ी झुमका, दो लॉकेट, एक अंगूठी, एक मांगटीका और अन्य कीमती गहने गायब थे।
चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इधर, करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिली है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ बातें संदिग्ध लग रही हैं। जिस बक्से का ताला टूटने की बात कही गई है, उसे पुलिस को नहीं दिखाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।