Home चैनपुर “घर में घुसकर हमला”: पुरानी रंजिश में दादी-पोते को पीटा, गांव में...

“घर में घुसकर हमला”: पुरानी रंजिश में दादी-पोते को पीटा, गांव में सनसनी

कुरई गांव में घर में घुसकर मारपीट: दादी और पोता घायल

Bihar: कैमूर जिल के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरई गांव में आपसी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता आरती देवी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही रजनीश चौबे, शुभम चौबे समेत करीब पांच लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उस समय घर में मौजूद उनकी सास शांति कुंवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब आरती देवी का बेटा अभिषेक चौबे मौके पर पहुंचा, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में उसका बायां हाथ टूट गया। वहीं बुजुर्ग शांति कुंवर को भी गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version