Home मोहनिया रात के सन्नाटे में किसान के घर धावा, नकदी-जेवरात समेत लाखों की...

रात के सन्नाटे में किसान के घर धावा, नकदी-जेवरात समेत लाखों की चोरी

मोहनियां में किसान के घर चोरी, नकदी व आभूषण समेत 2 लाख की संपत्ति गायब

Bihar: कैमूर जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मोहनियां थाना क्षेत्र के बढ़ूपर गांव से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ूपर निवासी किसान सत्येंद्र सिंह के घर बुधवार देर रात चोरों ने धावा बोला। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर घर में घुसे और आलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना

गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग जगे तो घर का नजारा देखकर सन्न रह गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बिखरे सामानों की वीडियोग्राफी भी कराई।

पीड़ित परिवार की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

 

Exit mobile version