Bihar: मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा घरेलू विवाद में एक सनकी पति के द्वारा नशे की हालत में पत्नी व भाभी को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही बीच-बचाव करने पड़ोस के आए दो भाइयों पर भी हमला कर दिया गया। जिस कारण सभी घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जंहा सभी की हालत खतरे से बाहर बताया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया की रूपेश कुमार गांव में कहीं से शराब पीकर घर पहुंचा और अपने भाई आइटीबीपी के जवान अशोक कुमार से उलझ गया। रूपेश, उसकी पत्नी किरण देवी, भाभी सोनी देवी, ससुर बटेश्वर प्रसाद घर पर थे। इस दौरान रूपेश ने कमरे में सोई भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद रूपेश ने पत्नी किरण देवी पर वार कर दिया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के प्रकाश मंडल और उसका भाई पहुंचा। दोनों ने चाकू छीनने की कोशिश तो चाकू दोनों को लग गया। घायल भाभी सोनी देवी ने बताया कि रूपेश और उसकी पत्नी उसके पति को फंसा कर नौकरी छुड़वाना चाहती है।
ससुर बटेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह और उनका बड़ा बेटा घर के पास ही नया मकान बनवा रहे थे। पुराने घर पर रूपेश उसकी पत्नी किरण देवी व बड़ी बहू सोनी देवी थी। रूपेश ने क्यों चाकू मारा इस बारे में पता नहीं है। सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूपेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।
Post Views: 63