Home चैनपुर शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान बस चालक की लापरवाही, भीषण हादसा, दो शिक्षकों...

शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान बस चालक की लापरवाही, भीषण हादसा, दो शिक्षकों की मौत

शैक्षणिक यात्रा बनी मातम: चैनपुर के दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत, कई घायल

कैमूर (चैनपुर), बिहार: मध्य विद्यालय बड़ौना के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब पटना जा रही बस ने परसथूआ-कोचस मार्ग पर खड़ी एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य शिक्षक व कुछ बच्चे घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन ने दी तात्कालिक सहायता

आधी रात को हुआ हादसा
सरकारी निर्देशानुसार 21 फरवरी तक शैक्षणिक परिभ्रमण पूरा करना था। इसी क्रम में 37 छात्र-छात्राएं, पांच पुरुष शिक्षक और दो महिला शिक्षिकाएं सोमवार रात लगभग 10:30 बजे बड़ौना से पटना के लिए रवाना हुए।
रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच परसथूआ-कोचस मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी खाली ट्रक में बस चालक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक संजय राय और पुनीत सिंह (राय) की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की स्थिति
प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी पांडे – आंख के नीचे चोट, लोरिक सिंह – पैर व सीने में चोट, सियानंद पटेल – हाथ व पैर  में फ्रैक्चर, ललिता कुमारी – सिर में हल्की चोट, ज्योति कुमारी – सुरक्षित, बच्चों में 2-3 को मामूली चोटें आईं, जबकि आगे की सीट पर बैठी एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य सभी छात्र सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विद्यालयों में शोक की लहर
इस दुखद घटना के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई। 17 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानाध्यापकों की मासिक गोष्ठी भी स्थगित कर दी गई।

प्रशासन ने दी तात्कालिक सहायता
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश मृतक शिक्षक संजय राय के घर पहुंचे और मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक परिजनों को सौंपा। यह हादसा न केवल शिक्षा जगत बल्कि पूरे चैनपुर प्रखंड के लिए गहरा आघात है। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

Exit mobile version