Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, गांगुडीह गांव निवासी गुरु चरण बिंद के पुत्र टेंगू बिंद गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि नंदू बिंद, सुनील बिंद, सोनू बिंद, हरि बिंद, धनंजय बिंद एवं दीपक बिंद ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए।
घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह विवाद को शांत कराया। इसके बाद घायल युवक सीधे चैनपुर थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।