Homeनालंदाशादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान छात्रा को लगी गोली, मौत

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान छात्रा को लगी गोली, मौत

Bihar: नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामाडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली एक छात्रा को लग गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा छात्रा को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया। लेकिन छात्रा को गोली उसके चेहरे पर लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहाशरीफ़ सदर अस्पताल भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनामाडीह गांव निवासी रंजीत सिंह की पुत्री की शादी थी और उसी शादी समारोह में समधी मिलन का रस्म चल रहा था। उसी समय मृतका करीना कुमारी घर के बालकनी से शादी की रस्में देखने के लिए खड़ी हुई तभी उसी बीच किसी ने फायरिंग किया और गोली छात्रा को लग गई। जिससे छात्रा की मौक़े पर ही मौत हो गई। बारात पटना से आई थी, गांव वालों की मानें तो गोली लड़का वालों की ओर से चली है। मृतका की पहचान धनामाडीह गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री करीना कुमारी के रूप में की गई है। मृतका नालंदा महिला कॉलेज B.Sc पार्ट 1 के सेकंड सेमेस्टर की छात्रा है। फिल्हाल घटना के संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

NS News

जमीन विवाद में आर्मी जवान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान

NS News

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मौत को लेकर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी

NS News

औरंगाबाद अपहरण केस में पुलिस की दबिश, रामगढ़ से वांछित आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर औरंगाबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी को घर से दबोचा गया

NS News

दादा के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान करने उतरा युवक डूबा, तलाश में जुटी NDRF, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

NS news

बाढ़ के तेज बहाव ने छीनी 12 साल के सुभाष की जिंदगी, कठनहिया में डूबने से मौत

NS News

रामगढ़ में बाढ़ का कहर: तीन नदियों के उफान से कई गांवों का सड़क संपर्क टूटा, हजारों एकड़ फसल जलमग्न

NS News

सोते समय काल बना जहरीला सांप, रामगढ़ में 49 वर्षीय मजदूर की मौत; तीन बेटों के सिर से उठा पिता का साया

NS News

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी सहपाठी हिरासत में

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस पदाधिकारी

पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपी को छुड़ाकर ले गई भीड़; दो जवान घायल, वाहन में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार, कई हिरासत में

NS News

साइबर ठगी पर ‘साइबर पाठशाला’: हाटा में डीएसपी ने ग्रामीणों को बताए बचाव के आसान तरीके

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments