Home नालंदा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान छात्रा को लगी गोली, मौत

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान छात्रा को लगी गोली, मौत

Bihar: नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामाडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली एक छात्रा को लग गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा छात्रा को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया। लेकिन छात्रा को गोली उसके चेहरे पर लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहाशरीफ़ सदर अस्पताल भेज अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनामाडीह गांव निवासी रंजीत सिंह की पुत्री की शादी थी और उसी शादी समारोह में समधी मिलन का रस्म चल रहा था। उसी समय मृतका करीना कुमारी घर के बालकनी से शादी की रस्में देखने के लिए खड़ी हुई तभी उसी बीच किसी ने फायरिंग किया और गोली छात्रा को लग गई। जिससे छात्रा की मौक़े पर ही मौत हो गई। बारात पटना से आई थी, गांव वालों की मानें तो गोली लड़का वालों की ओर से चली है। मृतका की पहचान धनामाडीह गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री करीना कुमारी के रूप में की गई है। मृतका नालंदा महिला कॉलेज B.Sc पार्ट 1 के सेकंड सेमेस्टर की छात्रा है। फिल्हाल घटना के संबंध में सरमेरा थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

छठ घाट के पोखरे में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

रामगढ़ विधानसभा चुनाव पर हाईकोर्ट की नजर, स्ट्रांग रूम खुलने से सियासी सरगर्मी तेज, 30 वोटों के मामूली अंतर से हुआ था हार-जीत का फैसला

रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो युवक बाल-बाल बचे भागड़ा के पास NH-319A पर हुआ हादसा

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम

दशहरा की रात महिला की संदिग्ध मौत का खुला नया अध्याय, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और देवर गिरफ्तार

कैमूर: विजयादशमी की रात छत से गिरकर महिला की मौत, मेले की रौनक के बीच पसरा मातम

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप, मेड़ा आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई की तैयारी

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा गंभीर

रामगढ़ में सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

 

Exit mobile version