Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रातभर होती रही तलाश, सुबह मिला शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और तालाब में उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार की सुबह चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद तालाब से साहेब अंसारी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
चार अविवाहित बेटियों के सामने भरण-पोषण का संकट
साहेब अंसारी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटियां अभी अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी पहले से कमजोर बताई जा रही है। ऐसे में परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से बेटियों और अन्य परिजनों के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी आर्थिक सहायता
घटना के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके। वहीं, इस हादसे के बाद कुड्डी गांव सहित आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।