Home चैनपुर तालाब के पास गोयठा उठा रही महिला के साथ मारपीट, तीन लोगों...

तालाब के पास गोयठा उठा रही महिला के साथ मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी

कैमूर: खुर्द गांव में महिला के साथ मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। तालाब के पास गोयठा (उपला) उठा रही महिला के साथ गांव के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसका इलाज कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले को लेकर महिला के पति रोहित प्रसाद ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी धर्मशिला देवी गांव के तालाब के पास गोयठा उठा रही थीं। इसी दौरान गांव के बहादुर बिंद की पत्नी देवंती देवी, पुत्र रणजीत कुमार और बहू फूल देवी वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब धर्मशिला देवी ने गाली देने का विरोध किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वह घायल हो गईं। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद परिजन घायल महिला को इलाज के लिए ले गए। उपचार कराने के बाद उनके पति रोहित प्रसाद ने चैनपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version