Home चैनपुर बहू के साथ मारपीट होते देख बचाने पहुंचे ससुर, डंडे के वार...

बहू के साथ मारपीट होते देख बचाने पहुंचे ससुर, डंडे के वार से सिर फटा

बहू को बचाने पहुंचे ससुर पर डंडे से हमला, सिर फटा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहू के साथ मारपीट होते देख बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर पर डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बहू को बचाने पहुंचे ससुर पर किया हमला

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, डुमरिया गांव निवासी रामाकांत बिंद अपने दरवाजे के सामने मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के ही राजगृही बिंद, मुन्ना बिंद, घुटकू बिंद और नीतीश कुमार पर अपनी बहू प्रेमलता देवी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। रामाकांत बिंद का कहना है कि बहू के साथ मारपीट होते देख वह बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि मुन्ना बिंद ने अपने हाथ में लिए डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह घायल हो गए।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, पुलिस कर रही जांच

घटना के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद रामाकांत बिंद ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

 

Exit mobile version