Bihar: बिहार में एक ओर पुलिस जहां शराब पकड़ने में लगी है, वहीं दूसरी ओर अपराधी इसका फायदा उठाकर लूट की घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं, ऐसा ही मामला सीवान जिले से आया है, जिले के रघुनाथपुर बाजार में थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी की दुकान को लूट लिया, अपराधी हथियार लहराते हुए दुकान में घुसे और 50 लाख रुपए के जेवरात लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल, 6 की हालत गंभीर, NH-219 निर्माण के दौरान सड़क पर फैली कीचड़ बनी हादसे की वजह
- तालाब में डूबे दो मासूम भाई, एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग; ढेढुआ गांव में पसरा मातम
घटना शुक्रवार लगभग 3:00 बजे की है, थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित ज्योति अलंकार ज्वेलर्स इलाके की सबसे बड़ी आभूषण दुकान है, दिन के 3 बजे 6 लुटेरे बाइक पर सवार होकर आभूषण दुकान में घुसे सबके हाथों में पिस्तौल थी, लुटेरे ने दुकान में घुसते ही दुकानदार और कर्मचारियों को पिस्तौल की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया, अपराधियों द्वारा दुकान में रखे हर गहने को समेट लिया गया, गहने ले जाने में कोई दूसरा तरीका नहीं मिला तो एक बोरे में सारे गहने को भर लिया, फिर हथियार लहराते हुए दुकान से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए।
- पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
इस घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का एक वीडियो के सामने आया है, जब दुकान से बाहर भाग रहे थे तो किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया था, वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर दो लुटेरे बोरा रखकर बैठे हैं जिसमें दुकान का गहना भरा गया था लुटेरों का ऑडियो भी है, जिसमें वे आपस में भोजपुरी भाषा बात कर रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे आसपास के ही रहने वाले हैं।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप
वहीं जिले में लगातार हो रही लूट और डकैती घटनाओं से हर कोई दहशत में है, कुछ दिन पूर्व ही खुद को पुलिस वाले बताकर लुटेरे एक घर में घुस गए और घरवालों से कहा गया कि वे शराब की चेकिंग करने आए हैं, लुटेरों के द्वारा 9 लाख की डकैती कर ली गई, पुलिस शराब जब्त करने में लगी हुई है, लिहाजा लुटेरे भी बेखौफ लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
- हरिपुर में शराब कारोबार पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव को लेकर पुलिस ने 11 लोगों पर किया FIR
- घर में काम करते समय करंट की चपेट में आई 27 वर्षीय महिला, मौके पर मौत; दो बच्चों की छिनी मां की ममता

