Bihar: बिहार में एक ओर पुलिस जहां शराब पकड़ने में लगी है, वहीं दूसरी ओर अपराधी इसका फायदा उठाकर लूट की घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं, ऐसा ही मामला सीवान जिले से आया है, जिले के रघुनाथपुर बाजार में थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी की दुकान को लूट लिया, अपराधी हथियार लहराते हुए दुकान में घुसे और 50 लाख रुपए के जेवरात लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- कैमूर में मंदिरों को निशाना बना रहा चोरों का गिरोह, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, घंटा और नकदी चोरी
- चांद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मिर्जापुर का रहने वाला था युवक
घटना शुक्रवार लगभग 3:00 बजे की है, थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित ज्योति अलंकार ज्वेलर्स इलाके की सबसे बड़ी आभूषण दुकान है, दिन के 3 बजे 6 लुटेरे बाइक पर सवार होकर आभूषण दुकान में घुसे सबके हाथों में पिस्तौल थी, लुटेरे ने दुकान में घुसते ही दुकानदार और कर्मचारियों को पिस्तौल की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया, अपराधियों द्वारा दुकान में रखे हर गहने को समेट लिया गया, गहने ले जाने में कोई दूसरा तरीका नहीं मिला तो एक बोरे में सारे गहने को भर लिया, फिर हथियार लहराते हुए दुकान से बाहर निकले और मौके से फरार हो गए।
- पुलिस की घेराबंदी, मवेशी लदा टाटा मैजिक पकड़ाया; एक तस्कर गिरफ्तार
- कैमूर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पूजन
इस घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का एक वीडियो के सामने आया है, जब दुकान से बाहर भाग रहे थे तो किसी ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया था, वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाइक पर दो लुटेरे बोरा रखकर बैठे हैं जिसमें दुकान का गहना भरा गया था लुटेरों का ऑडियो भी है, जिसमें वे आपस में भोजपुरी भाषा बात कर रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे आसपास के ही रहने वाले हैं।
- छठ घाट में तोड़फोड़ के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, बेलौरी-सोनौली मार्ग घंटों रहा बाधित
- पाकिस्तान से कथित संपर्क और कट्टरपंथी वीडियो प्रसारित करने का आरोप, युवक गिरफ्तार, आठ यूट्यूब चैनल बनाकर फैलाता था आपत्तिजनक वीडियो
वहीं जिले में लगातार हो रही लूट और डकैती घटनाओं से हर कोई दहशत में है, कुछ दिन पूर्व ही खुद को पुलिस वाले बताकर लुटेरे एक घर में घुस गए और घरवालों से कहा गया कि वे शराब की चेकिंग करने आए हैं, लुटेरों के द्वारा 9 लाख की डकैती कर ली गई, पुलिस शराब जब्त करने में लगी हुई है, लिहाजा लुटेरे भी बेखौफ लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
- चोरी के जेवरात के बंटवारे की तैयारी में जुटे 10 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने टेंपो भी किया जब्त
- दो देसी कट्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

