Bihar: बिहार सरकार शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए एक के बाद एक प्रयास कर रही है, कुछ दिन पहले ही बिहार में ड्रोन के जरिए शराब कारोबारियों पर नजर रखने की शुरुआत की गई थी कई शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्रियो पर छापेमारी भी की गई थी अब राज्य में हेलीकॉप्टर का उपयोग कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद
बिहार सरकार शराबबंदी कानून को और भी प्रभावी बनाने में लगी है इसके लिए नीतीश सरकार ने मद्य निषेध विभाग को हेलीकॉप्टर दिया है अब चॉपर के इस्तेमाल से शराब तस्कर पर नजर रखी जाएगी, अब बिहार में शराब कारोबार में शामिल किसी भी माफिया किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर पटना एयरपोर्ट पहुंच गया है 4 सीटर हेलीकॉप्टर के जरिए मद्य निषेध विभाग शराब के ठिकाने का पता लगाएगा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भागलपुर से पटना एयरपोर्ट लौटे तो उन्होंने उस हेलीकॉप्टर को भी देखा जिसे मद्य निषेध विभाग को दिया जाएगा, इस दौरान मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी और अपर मुख्य सचिव केके पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा दियारा क्षेत्र समेत अन्य इलाकों का भी मुआयना किया।
- कटैया गोठ हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, गुस्से में सड़क पर उतरे ग्रामीण; पुलिस जांच पर टिकी नजर
- सुपौल में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
बताते चलें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, सरकार इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है हालांकि अब सरकार की ऐसी तैयारियों से शराब माफियाओं पर किस तरह लगाम कसा जाएगा, अब वह देखना है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल