Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी यादव का कहना है कि केंद्र सरकार तो पहले ही जातिगत जनगणना से मना कर चुकी है लेकिन नीतीश कुमार इस पर आडंबर कर रहे हैं इसे लेकर कहीं ना कहीं उनकी मंशा संदेह के घेरे में है, तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में सुगबुगाहट शुरू हो गई है पूरे मामले पर जदयू प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो भी आरोप लगाया है वह निराधार है उन्हें सिर्फ बयानबाजी करना आता है सीएम नीतीश जातिगत के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट नीति रखते हैं और इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
- कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत
- टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा
तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बीजेपी नेता विनोद शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सिर्फ बयानबाजी करना जानते हैं बयान के सिवा और कुछ नहीं आता, जातिगत जनगणना एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है जिसके सारे पहलू को ध्यान में रखकर कार्य किया जाता है।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
वही कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि जातिगत जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार तो राजनीति कर ही रही है अब केंद्र सरकार के रास्ते पर सीएम नीतीश कुमार भी चल चुके हैं, लगातार जातिगत जनगणना की मांग तो कर रहे है लेकिन इसको लेकर उनकी पहल नहीं दिख रही है, वही आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने बिल्कुल सही बात कही है नीतीश कुमार सिर्फ बोलते हैं और जब करने की बारी आती है तो पीछे हट जाते हैं।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
इस पूरे मसले पर आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा की जातिगत के मुद्दे पर न सिर्फ नीतीश कुमार बल्कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राजनीति कर रहे है, अगर सीएम नीतीश कुमार इसको लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं तो नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं सड़क पर उतर रहे हैं।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज