Home पटना विपक्ष ने विशेष राज्य के दर्जे के मांग को लेकर विधानसभा परिसर...

विपक्ष ने विशेष राज्य के दर्जे के मांग को लेकर विधानसभा परिसर में किया हंगामा

Bihar: पटना, बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने के मांग को लेकर विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। बिहार विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे प्रारंभ हो इसके पहले ही राजद, कांग्रेस समेत वाम दल के नेताओं ने विधानसभा पोर्टिको में पोस्टर व बैनर के साथ जमकर प्रदर्शन किया और बिहार के लिए विशेष राज्य की दर्जे की मांग को उठाया। वही राजद नेता प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग काफी पुरानी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद से यह प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजा था। लेकिन पिछले 20 वर्षो से इस मांग को केंद्र सरकार ने लटका करके रखा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आगे वीरेंद्र ने कहा कि विशेष दर्जे की मांग के विरुद्ध केंद्र सरकार में बजट 2024-25 में बिहार को झुनझुना थमा दिया है। अब इस झुनझुने को लेकर सरकार और उसके नेता इसे बजा रहे हैं। ताली बजा रहे हैं। विधानसभा परिसर में यह प्रदर्शन करीब 15 मिनट तक चला। वही दूसरी ओर 11:00 बजे विधानसभा की कार्रवाई प्रारंभ होते ही प्रश्न उत्तर कल के दौरान विपक्ष के नेताओं ने इसी मसले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष के अधिकांश सदस्य आसन के निकट आ गए और पोस्टर लेकर विशेष दर्जे की मांग को लेकर आवाज उठाने लगे। विपक्ष के नेताओं ने इस दौरान रिपोर्टर टेबल भी पलटने की कोशिश की।

एनएच-19 पर हार्वेस्टर से भिड़ा गिट्टी लदा हाइवा, केबिन में फंसा चालक; रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर

कुदरा रेलवे स्टेशन के पास गांजे की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

छठ अर्घ्य के लिए जा रहे शिक्षक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायल

सकरी गृहभेदन कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; लाइसेंसी पिस्टल और बाइक बरामद

हेरोइन के काले कारोबार पर कैमूर पुलिस का बड़ा प्रहार, घर से 35 लाख की खेप और 19.48 लाख नकद बरामद, महिला समेत 3 गिरफ्तार

डेढ़ घंटे तक घर खंगालते रहे तीन नकाबपोश चोर, लाइसेंसी पिस्टल और 54 कारतूस लेकर फरार

रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज

दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

कुदरा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

कुदरा में खड़े ट्रक से भिड़ा मार्बल लदा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत

वही विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव विपक्षी सदस्यों के इस आचरण पर काफी आग बबूला हो गए और उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज में विपक्ष के नेताओं को धमकाया, समझाया कि आप रिपोर्टर टेबल पलटने की हरकत ना करें। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित सदस्य को सदन के बाहर करवा देंगे और उसके विरुद्ध कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने सदन को बताया कि एक दिन पहले भी रिपोर्टर टेबल पलटी गई थी जिसकी वजह से एक रिपोर्टर राहुल यादव घायल हो गया। उन्होंने कहा ऐसा ना करें सदन के अंदर सबको बोलने का मौका दिया जाएगा। लेकिन लोग अपने स्थान पर वापस जाएं तभी वह बोल सकेंगे आसन के निकट आकर बोलने का अधिकार किसी को नहीं है और उनकी कोई बात नहीं सुनी जाएगी। बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा-प्रदर्शन जारी रहा।

मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; 5 गिरफ्तार

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

 

 

 

 

Exit mobile version