Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर हीरोइन के साथ दो कारोबारियों को दबोच लिया है, जिन्हें भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनिया थाना
इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि दो कारोबारी हेरोइन बेच रहे हैं, इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराणा प्रताप कालेज गेट के समीप से ग्राम कुरई के निवासी भोला सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
पुलिस ने मुंडेश्वरी गेट से दक्षिण भभुआ रोड में छापेमारी कर भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कोहारी के निवासी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया। इसके पास से 10 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई।कुल बरामद हेरोइन की कीमत करीब आठ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
- चाय लेकर खेत जा रही 19 वर्षीय छात्रा की नाले में डूबने से मौत, परिजनों की आंखों के सामने हुआ हादसा
- बीडीओ के आश्वासन पर हीरामन यादव ने चार दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल
वहीं मंगलवार की रात नगर के वार्ड संख्या 10 बड़ा बाजार में हेरोइन बेचने की सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस पहुंची, पुलिस को देखते ही कारोबारी हेरोइन छोड़कर भाग निकले हेरोइन का वजन 95 ग्राम था। जिसका बाजार मूल्य करीब 10 लाख रुपए बताया जाता है।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
हेरोइन की बरामदगी व दो कारोबारियों की गिरफ्तारी से इस बात को बल मिला है कि मोहनिया में पुनः हेरोइन कारोबारी पांव पसारने लगे हैं। पहले भी नगर के वार्ड संख्या 10 बड़ा बाजार से कई कारोबारी हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुए हैं।जिसमें महिला कारोबारी भी शामिल रही हैं।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

