Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसोई के निवासी एक युवक को प्रथम पत्नी को गुजारा भत्ता ना देने के मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार आरोपी नूरहसन अंसारी पिता स्वर्गीय अजीज अंसारी को चैनपुर पुलिस को द्वारा गिरफ्तार करके भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मसोई के निवासी नूरहसन अंसारी के ऊपर उनकी पहली पत्नी के द्वारा न्यायालय में गुजारा भत्ता को लेकर वाद दर्ज करवाया गया था, जहां से सुनवाई के दौरान न्यायालय के द्वारा उन्हें प्रथम पत्नी फरीदा खातून को प्रत्येक महीने कि 1 तारीख को 1000 पर गुजारा भत्ता देने के आदेश जारी किया गया था, और उसी शर्त पर न्यायालय द्वारा नूरहसन अंसारी को जमानत दिया गया था,
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
न्यायालय के आदेश पर प्रारंभिक समय में तो नूरहसन अंसारी के द्वारा पहली पत्नी को गुजारा भत्ता के रूप में प्रत्येक महीने 1000 रुपए दिए जा रहे थे, मगर बीते 18 माह से ऊपर के समय से गुजारा भत्ता देना बंद कर दिया गया, मामले में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया, जिसका तामीला करते हुए चैनपुर पुलिस के द्वारा नूरहसन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिसकी पुष्टि चैनपुर थानाध्यक्ष के द्वारा की गई है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

