Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का इलाज रामगढ़ अस्पताल में ही चल रहा है। घायलों की पहचान राम अवतार राम, संजीव कुमार, प्रीतम कुमार, डब्लू प्रसाद गुप्ता, धनु गुप्ता और भृगनाथ शाह के रूप में हुई है।
मामले को लेकर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि रास्ते पर गोबर रखने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।