Home रामगढ़ कैमूर के इमिलियां गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों...

कैमूर के इमिलियां गांव में विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, 10 घायल; तीन महिलाएं भी जख्मी

कैमूर के इमिलियां गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट, 10 घायल, तीन महिलाएं भी जख्मी

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित इमिलियां गांव में मंगलवार को आपसी विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। इस मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट की घटना में घायल लोग
मारपीट की घटना में घायल लोग

जानकारी के अनुसार, गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान सिद्धार्थ कुमार (40), श्रीराम राम (42), किशन राम (45), देवंती देवी (43), अंगद कुमार (17), आदित्य कुमार (24), संजय राम (39), कमलेश राम (38), फुलवंती कुंवर (55) और राजा राम (30) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि इमिलियां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

 

Exit mobile version