Homeपटनाराजद ने कहा सीएम नीतीश के इस कदम से हतप्रभ है पूरा...

राजद ने कहा सीएम नीतीश के इस कदम से हतप्रभ है पूरा देश

Bihar: पटना, सीएम नीतीश कुमार के सरकार से इस्तीफे के साथ ही राजद ने अपना मौन तोड़ते हुए सीएम नीतीश  पर जमकर निशाना साधा है। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने रविवार को कहा कि नीतीश जी द्वारा अचानक महा गठबंधन छोड़कर पुनः भाजपा के साथ सरकार बनाने की घोषणा से आज पूरा देश हतप्रभ है। देश की जनता जानना चाहती हैं कि 2022 में आपने अचानक भाजपा वाले गठबंधन को क्यों छोड़ दिया था और महा गठबंधन में कैसे शामिल हो गए थे। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

महागठबंधन की ओर से किसी ने एक अणे मार्ग में जाकर इस गठबंधन में शामिल होने के लिए इनको न्योता देने गया था क्या? सबको स्मरण होगा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करते हुए तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनेगी तो हम 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। यह राजद के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल है। उसके जवाब में नीतीश कुमार ने क्या कहा था ? ‘10 लाख नौकरियों के लिए पैसा कहाँ से लाओगे ? बाबूजी जिस कमाई के लिए अंदर गए वहां से लाओगे।  इसको कोई समझ नहीं है । वही नीतीश कुमार 8 अगस्त 2022 को अपने सभी विधायकों के साथ पैदल चल कर राबड़ी आवास पहुंचे थे। वहां उन्होंने 2017 में गठबंधन तोड़ कर भाजपा में चले जाने के लिए हाथ जोड़कर राबड़ी जी से माफी मांगी थी। महा गठबंधन के तमाम नेताओं के बीच अपने भाषण में उन्होंने वही सबकुछ कहा था जो आज कह रहे हैं। उस समय रोना रो रहे थे कि भाजपा के लोग काम नहीं करने दे रहे थे।हमेशा टकराव की बात कर रहे थे और 9 अगस्त को तेजस्वी ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया और 15 अगस्त को उन्हीं नीतीश कुमार ने गांधी मैदान के मंच से घोषणा किया कि 10 लाख युवाओं को महागठबंधन की हमारी सरकार नौकरी तो देगी ही, हम 10 लाख रोज़गार का सृजन भी करेंगे। नीतीश जी किसके एजेंडे की घोषणा कर रहे थे। राजनीति के पुरानी पीढ़ी के नीतीश कुमार ने युवा तेजस्वी के एजेंडे को न सिर्फ़ क़ुबूल किया बल्कि उसको आगे बढ़ाया। तेजस्वी भविष्य हैं, नीतीश अतीत हैं 15 अगस्त के अपने भाषण के ज़रिए नीतीश जी ने स्वयं इस पर मुहर लगाई।

NS News

प्रशांत किशोर फ्रॉड हैं, विधानसभा में गंदगी फैलाएंगे’ : बेगूसराय में गिरिराज सिंह का तीखा हमला

NS news

गुरुग्राम में बिहार के युवक ने दी जान, मौत से पहले भेजा 8 पन्नों का सुसाइड नोट; सुपरवाइजर पर लगाए गंभीर आरोप

NS News

BPSC शिक्षक पर पत्नी का गंभीर आरोप, दूसरी शादी के बाद घर से निकाला, महिला थाना में केस दर्ज

NS News

स्कूल हादसा: क्लासरूम में सरिया गिरने से छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप

NS News

हरियाणा की डांसर को जाल में फंसाकर बनाया बंधक, देह व्यापार के लिए बनाया जा रहा था दबाव

NS News

व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मामला, महिला ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

रंगदारी के लिए तांडव: इनकार करने पर घर में घुसकर परिवार पर लोहे की रॉड से हमला

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ इश्क, शक में बदली मोहब्बत और अंत में पत्नी की हत्या—पति निकला कातिल

ममता बनर्जी व ओवैसी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला बोले– महागठबंधन बिखरा, बंगाल में डर का माहौल

NS News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

महागठबंधन के संपूर्ण कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने जिस प्रकार का आचरण किया है इसको सम्पूर्ण देश ने देखा है। ज़रूरत से ज़्यादा दब कर तेजस्वी रहे। ताकि नीतीश कुमार को शिकायत का तनिक भी मौक़ा नहीं मिले। महागठबंधन से निकलने और भाजपा के साथ पुनः जाने का जो कारण नीतीश जी बता रहे हैं वह सरासर झूठ है। भाजपा से अलग होने के बाद बिहार विधानसभा में इन्होंने क्या घोषणा की थी ! मिट्टी में मिल जाऊँगा….! ऐसे संकल्पों का कई नमूना गूगल में खोजने पर मिल जाएगा। भाजपा का हर एक कार्यकर्त्ता कह चुका है कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाज़ा बंद हो चुका है। इन सबके बावजूद नीतीश कुमार जैसा स्वाभिमानहीन व्यक्ति ही पुनः वहां जाने की बात सोच सकता है। स्वाभिमानहीन आदमी को क्या वो तो कही भी जा सकता है

NS News

मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद

NS News

अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

NS News

सौतेली मां से विवाद बना मौत की वजह, पिता ने 13 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

NSnews

चार साल बाद मिला मासूम शिवम, बट सावित्री पूजा के दिन हुआ था गायब

NS News

जीटी रोड पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: 96 किलो डोडा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, होटल बना था ठिकाना

NS News

शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल

औरंगाबाद में सोन नद किनारे लगी भीड़

सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद

NS News

ट्रक ने टेंपो में मारा जोरदार टक्कर, 3 की मौत 6 घायल

NS News

युवक का अपहरण कर माँगा फिरौती, 2 आरोपित गिरफ्तार

NS News

प्रियांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments