Homeऔरंगाबादऔरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर...

औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट, गया रेफर

Bihar: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बद्री बिगहा और पिरौंटा गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक को पहले ओवरटेक कर रोका और रुपये छीनने के दौरान उसकी जांघ में गोली मार दी। वारदात के बाद अपराधी करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घायल की पहचान पिरौंटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रदीप कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। गुरुवार सुबह वह अपने घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौंटा के बीच पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जाता है कि बदमाशों ने प्रदीप के साथ मारपीट करते हुए उनके पास मौजूद रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी बीच एक अन्य अपराधी भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान अपराधियों ने प्रदीप की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके पास रखे करीब तीन लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। पैक्स अध्यक्ष राजू यादव के मुताबिक, अपराधी सीएसपी संचालक का लैपटॉप और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। गोली लगने के बाद घायल प्रदीप ने किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया। दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट की घटना सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments