Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरिया के ग्राम जगरिया की निवासी एक छात्रा जो यूक्रेन के पोलतावा में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रही है, अचानक रसिया के द्वारा किए गए हमले के बाद डर के साए में जी रही है, वही किसी अनहोनी की डर से छात्रा के परिजन भी काफी चिंतित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जगरिया की निवासी अरुण कुमार पांडे की बड़ी पुत्री सभ्यता पांडे यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई पोलतावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से कर रही है, बताया जा रहा है, वर्ष 2020 में छात्रा के द्वारा पोलतावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया गया था, लगभग 1 वर्ष से ऊपर का समय पढ़ाई करते हुए भी चुका है ,अचानक रसिया के द्वारा यूक्रेन पर अटैक कर देने के बाद छात्र काफी दहशत में है, बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार अपने परिजनों को वहां की यथास्थिति से संबंधित जानकारी दे रही है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
वहीं इससे जुड़ी जानकारी देते हुए छात्रा के पिता अरुण कुमार पांडे एवं छात्रा के छोटे भाई संस्कार पांडे जोकि वह भी मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने बताया श्वेता से इनकी बात व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार हो रही है मगर वहां की स्थिति बहुत ज्यादा डराने वाली हो गई है, हालांकि पोलतावा यूक्रेन के बीचो-बीच है फिर भी छात्रा सभ्यता के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 दिनों के अंदर हर हाल में पोलतावा पर रशियन सैनिक कब्जा कर लेंगे।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
भारतीय दूतावास के माध्यम से जारी एडवाइजरी में या कहा गया है कि वैसे भारतीय छात्र छात्राएं जो यूक्रेन के सीमा पर है वह पड़ोसी देश रोमानिया या अन्य पड़ोसी देशों में जा सकते हैं वहां के दूतावास के माध्यम से शिविर बनाया गया है जहां से छात्र छात्राओं को देश वापस भेजा जा रहा है, मगर वैसे छात्र-छात्राएं जो यूक्रेन की सीमा पर नहीं है बीच में है वह अपने घर में ही रहे, माता अर्चना पांडे का कहना है बच्ची के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रशियन से सैनिकों के द्वारा किए जा रहे हमले काफी तेज होते जा रहे हैं जिस कारण से इनकी पुत्री काफी दहशत में है।
- शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद
पिता अरुण कुमार पांडे एवं माता अर्चना पांडे के द्वारा केंद्र सरकार से यह गुजारिश की गई है कि जल्द से जल्द इनकी पुत्री सहित यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित हिंदुस्तान को वापस लाया जाए वहां पर भारत के नागरिक काफी दहशत में समय व्यतीत कर रहे हैं।
पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी
Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड की सभी 16 ग्राम पंचायतों से चयनित लाभुकों को योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र, बधाई पत्र और आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की […]