Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी लालबहादुर (34), पिता अंगद बैठा और भगवानपुर थाना क्षेत्र के टेकरा गांव निवासी मंतोष तिवारी (26), पिता शंकर तिवारी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से करीब नौ किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों उड़ीसा से गांजा लेकर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से मोहनिया पहुंचे थे। गांजा को ट्रॉली बैग में रखकर वे दुर्गावती जाने के लिए यात्री शेड में वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
इसी क्रम में पुलिस ने वार्ड संख्या 15 इस्लामगंज निवासी जुबेर अंसारी, पिता शौकत अंसारी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जुबेर भभुआ रोड स्थित अपनी किराना दुकान में मौजूद था। तलाशी के दौरान उसके पास से छह ग्राम हेरोइन बरामद होने की बात कही गई है। वहीं, मोहनिया नगर के वार्ड संख्या 11 स्थित मुसहर टोली में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामराज मुसहर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 45 पीस ब्लू लाइम देशी शराब बरामद की गई। एक ही शाम में अलग-अलग स्थानों पर हुई इन कार्रवाइयों से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच के साथ मादक पदार्थों के स्रोत और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।



