Homeचैनपुरचैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

कैमूर: चैनपुर में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, धंधेबाज समेत 4 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से एक शराब कारोबारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहेबाहे गांव के समीप शराब की खरीद-बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा, जबकि चैनपुर बाजार और भगवानपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि साहेबाहे गांव के समीप जितेंद्र कुमार बिंद शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को देखते ही जितेंद्र भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से छिपाकर रखी गई तीन पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहेबाहे गांव निवासी दद्दन बिंद के पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद के रूप में हुई है। शराब बरामद होने के बाद उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच कराई गई और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, चैनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर बाजार निवासी कलाम के पुत्र आलम कुरैशी तथा भगवानपुर गांव निवासी बंधु बिंद के पुत्र छोटू बिंद और बुधू बिंद के पुत्र कैलाश बिंद शामिल हैं।

थानाध्यक्ष के अनुसार, आलम कुरैशी के चैनपुर बाजार में शराब पीकर हंगामा करने की सूचना मिली थी। वहीं छोटू बिंद और कैलाश बिंद के भगवानपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों का मेडिकल जांच कराया, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार और शराब पीकर हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments