Home मोहनिया मोहनिया चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 30 मवेशी मुक्त; चार तस्कर...

मोहनिया चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 30 मवेशी मुक्त; चार तस्कर गिरफ्तार

मोहनिया में कंटेनर से 30 मवेशी बरामद, चार पशु तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात समेकित चेकपोस्ट की जांच चौकी पर एक कंटेनर से 30 मवेशियों को बरामद करते हुए चार आरोपित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद सभी मवेशियों को सुरक्षित नुआंव पशु मेला भेज दिया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंटेनर के अंदर लादे गए पशु।
कंटेनर के अंदर लादे गए पशु।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मोहनिया स्थित समेकित चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई।
जांच के दौरान सासाराम की ओर से आ रहे कंटेनर (बीआर 02 जीडी 3824) को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के भीतर 30 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान कंटेनर में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गया जिले के चेरकी गांव निवासी इसराफिल खान (चालक), मोहम्मद राशिद, मोहम्मद बबलू कुरैशी तथा मोहम्मद अरशद कुरैशी के रूप में हुई है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं बरामद मवेशियों को उनके उचित रखरखाव के लिए नुआंव पशु मेला भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version