Home दुर्गावती डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद;...

डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 मवेशी बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 29 मवेशियों को बरामद किया। कार्रवाई दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिड़खिली टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस ने मौके से दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही कंटेनर को भी जब्त कर लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को ठूंसकर मोहनिया से उत्तर प्रदेश के बनारस की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद दुर्गावती पुलिस ने इसकी पुष्टि की और डिड़खिली टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस टीम ने रजिस्ट्रेशन नंबर BR 24 GC 3133 वाले संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर के अंदर 29 मवेशी पाए गए।

पुलिस के अनुसार, कंटेनर के भीतर मवेशियों को बेहद तंग स्थिति में ठूंसकर बांधा गया था। पुलिस ने सभी मवेशियों को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर अहमद, पिता अपसाद, निवासी उमरी, थाना पूरामुक्ति, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश तथा अरमान खान, पिता निजाम खान, निवासी मानधाता, थाना जेठबारा, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में बिहार पशु संरक्षण एवं सुधार अधिनियम, 1955 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

 

 

Exit mobile version