Home चैनपुर मोबाइल चार्जिंग बना विवाद की वजह: सौर बैटरी को लेकर मारपीट, युवक...

मोबाइल चार्जिंग बना विवाद की वजह: सौर बैटरी को लेकर मारपीट, युवक की आंख की रोशनी गई, दो आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में मोबाइल चार्जिंग विवाद में मारपीट, युवक की आंख की रोशनी गई, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया गांव में एक मामूली बात ने गंभीर रूप ले लिया। सौर ऊर्जा से मोबाइल चार्ज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। घायल ओम प्रकाश सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर बिजली के खंभे पर लगे सोलर बैटरी से मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और चार्जिंग का तार खींचकर निकाल दिया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुलाब सिंह, कल्टर सिंह और डिंपल सिंह ने मिलकर ओम प्रकाश सिंह के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में उनकी आंख के ऊपर और नीचे गहरी चोट आई, जिससे उनकी आंख की रोशनी चली गई। घायल हालत में वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभालकर चैनपुर थाना पहुंचाया, जहां से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। भभुआ सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों—डिंपल सिंह और गुलाब सिंह—को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Exit mobile version