Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
- मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप
मृतकों में मधुबनी के नवतुर घुरवंती निवासी संजीव कुमार, मधुबनी के महादेव नरकटियागंज के विशाल कुंदन, 30 वर्षीय ओमप्रकाश, मधुबनी के हरलाखी निवासी विवेक कुमार सदा और शिवहर के नगर थाना क्षेत्र निवासी सत्यम कुमार शामिल है, मैगी फैक्ट्री में हुए धमाके के कारण बगल के चुड़ा और आटा फैक्ट्री भी ध्वस्थ हो गई, उसके अंदर काम कर रहे लोग भी घायल हो गए हैं, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जयकांत घटनास्थल पहुंचे, साथ ही फायर ब्रिगेड टीम और बेला व मिठनपुरा थाने की टीम भी मौके पहुंची।

- बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट
- मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को अत्यंत दुखद जताया और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है, मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए सभी मृतक के परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान के साथ अन्य लाभ देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही हादसे में घायल लोगों को समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया गया है।

- भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
मुख्यमंत्री ने इस घटना के बाद जांच के आदेश दिए हैं इस घटना की जांच के लिए पटना से अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है, जो घटना कि जिम्मेवारी निर्धारित करेगी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, हादसे पर उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि घटना बहुत दुखद है, हमारे उद्योग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, हर स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं, घटना में कई लोगों के मरने की सूचना है, मंत्री ने सभी को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है, मंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में समुचित व्यवस्था की गई है, सरकार इस हादसे की जांच कराएगी।
- एनएच-19 पर हार्वेस्टर से भिड़ा गिट्टी लदा हाइवा, केबिन में फंसा चालक; रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर
- कुदरा रेलवे स्टेशन के पास गांजे की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

